Saturday, February 26, 2011

आज रात बारिश आई तो सोचा जी लूँ थोडा बचपन की तरह


बुँदे बारिश की सुहानी लगती है इसकदर

जी भर के खेलना चाहता हूँ बचपन की तरह

वही उन्माद ,वही चाहत ,वही प्रेम

सब कुछ सवतंत्र मन से बचपन की तरह

हर बूंद जैसे मन पर गिरती है ,

हर बूंद जैसे सांसो को भिगो देती है

हर साँस भी चल रही थी बचपन की तरह

बचपन मासूम ,भोला ,नटखट और उन्मुक्त बंधन से

जी भर के खेलने को जी कर रहा है ,

आज रात जो बारिश आई तो मनो

लहर सी दौड़ पड़ी ,मै बाहर आया

बारिश में भीगा ,हर बूंद को महसूस किया

खूब बचपना करने की कोशिस भी की

पर आज ऐसा कुछ भी नहीं था बचपन की तरह

कुछ लोग बेघर हो इंजर में थे बारिश के जाने का

शायद मुझे देख कुछ बडबडा भी रहे थे

अब ऐह्शास हुआ अब कुछ भी नहीं रहा बचपन की तरह ,

आज रात बारिश आई तो सोचा जी लूँ थोडा बचपन की तरह

No comments: