
कुछ भूल चूका था वो याद आया
कुछ ख़ुशी हुयी ,कुछ दर्द हुए
कुछ याद रहा ,कुछ भूल गए
अब याद करूँ तो मै कैसे
अब बस तू ही दिखता है मुझको
बहुत दिनों के बाद मुझे कुछ याद आया
दिल करता है जी भरके रो लूँ मै
कुछ सुन लूँ मै ,कुछ कह लूँ मै
अब डर लगता है रोने से
कुछ कहने से कुछ सुनने से
बहुत दिनों के बाद मुझे कुछ याद आया
दिल तेरी बातें करता है ,दिल तेरी बातें सुनता है
तू दिल है मेरा फिर क्यूँ उसकी बातें करता है
कुछ डूबा है ,कुछ उबर है
दिल की दुनिया है ये
यहाँ सब कुछ बिखरा है
बहुत दिनों के बाद मुझे कुछ याद आया
कुछ भूल चूका तो वो मुझे याद आया
No comments:
Post a Comment