Wednesday, May 25, 2011

मेरी तमन्ना कही दम ना तोड़ दे

तुम्हारे और मेरी सांसों के बिच एक बंधन है
देर मत करना ,कही ये सांसे साथ न छोड़ दे 
तुम तो हकीकत मेरे हर ख्वाब की जल्दी आना 
मेरी तमन्ना कही दम ना तोड़ दे  !

सुबह आयी है एक नया उन्माद ले कर 
आज मै निकलूंगा जहन में तेरा प्यार लेकर 
कुछ दूर ही सही मेरे दिल के साथ चलना ,
जब जाना तो भी कोई बहाना बना लेना 
मेरा दिल जरा सा डरता है तुम्हे खोने के डर से 
कही ऐसा ना हो ये दिल मखमल पर गिरे और दम तोड़ दे 

बड़ा ही नाजुक है ,कुछ समझता नहीं तुम्हारी बातों के सिवा 
बड़ा सर्मिला है, कुछ करता नहीं तुमारी यादों के सिवा 
देखो जाते जाते भी इसे इल्जाम दे जाना 
कही ऐसा ना की तुमको बेवफा समझे 
और जीना छोड़ दे 


बड़े लोग है दुनिया में जो इसको समझायेंगे 
पर ये तो दिल है जो कुछ कहने से समझता कहा है 
जाते जाते दो बाते तुम भी समझा जाना 
कही ऐसा ना हो की ये कोई फैसला कर दे !

ये गहरा है समंदर की तरह 
लहरे भी उठती है भावनाओ की 
जाते जाते इन लहरों एक पत्थर फेक जाना 
कही ऐसा ना हो की ये डूबे  
और लहरों को समझने भी ना दे !!

No comments: