तुम जो एक बार कह देते तो
जिंदगी का दौर बदल जाता
तुम जो साथ चलते तो
हालत का मंजर भी बदल जाता
यूँ तो तुम बहुत ही मिलनसार हो सब कहते है
जो एक बार हमसे मिलते तो
जिंदगी का ख्वाब बदला जाता
हालतें जिंदगी कुछ इल्म तुम्हे भी दे
कहते है बड़े शायर मिजाज है हम
जो एक बार निगाहों में देख लेते तो
हमारा भी नजरिया बदल जाता
फर्क था मेरी और तुम्हारी बातों में
फर्क न था हमारी और तुम्हारी सांसों में
जो एक बार कह देते तो
बातों के दर्मिया जो फर्क था वो सिमट जाता
हमने सुना है की तुम्हे बड़ा शौख है
दिवाली में दीपक जलने का
जो एक दीपक मेरे नाम का भी जलाते तो
मेरी जिंदगी का भी अँधेरा मिट जाता

No comments:
Post a Comment